Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFlood Impact in Nathnagar Relief Efforts Underway for Displaced Families
चंपानगर बंगाली टोला में प्रवेश किया बाढ़ का पानी

चंपानगर बंगाली टोला में प्रवेश किया बाढ़ का पानी

संक्षेप: नाथनगर में रत्तीपुर, शंकरपुर, गोसाईंदासपुर, बेलखोरिया, भतौड़िया और रामपुर खुर्द में बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने विस्थापितों की मदद के लिए बिजली, अस्थाई शौचालय और पानी की...

Fri, 8 Aug 2025 05:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रत्तीपुर, शंकरपुर और गोसाईंदासपुर, बेलखोरिया, भतौड़िया, रामपुर खुर्द वार्ड एक और दो इन तमाम जगहों पर बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। गुरुवार को नगर निगम वार्ड एक स्थित बंगाली टोला, श्रीरामपुर-गोसाईंदासपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। बाढ़ की विभीषिका और महाशय ड्योढी और चर्च मैदान में शरण लिए विस्थापितों का जायजा लेने गुरुवार को जिला प्रशासन के आपदा एडीएम कुंदन कुमार, उप नगर आयुक्त नगर निगम, बीडीओ शालिनी कुमारी, सीओ नाथनगर रजनीश कुमार पहुंचे। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को तमाम मैदान में मौजूद विस्थापित परिवारों की सूची तैयार करने को कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीओ रजनीश कुमार ने बताया कि मैदान में गुरुवार शाम से बिजली की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। विस्थापितों को पन्नी, प्लास्टिक आज यानी शुक्रवार से दी जाएगी। साथ ही मैदान में अस्थाई शौचालय और पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। नाजिर कृष्णा कुमार ने बताया कि बिजली के बाद अब महाशय ड्योढी और चर्च मैदान में और जो भी मूलभूत सुविधा होगी वो बाढ़ पीड़ितों को दिया जाएगा।