Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...सबौर के इंग्लिश गांव में गंगा कटाव रुक-रुक कर जारी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: इंग्लिश गांव के वार्ड नंबर तीन में गंगा कटाव रुक-रुक कर जारी है। यहां बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसमें 200 से अधिक मजदूर तैनात हैं। गंगा के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन ग्रामीणों में कटाव का डर बना हुआ है। फ्लड फाइटिंग टीम कटाव स्थलों की निगरानी कर रही है।

Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की फरका पंचायत स्थित इंग्लिश गांव वार्ड नंबर तीन में गंगा कटाव रुक-रुक कर जारी है। कटाव स्थल पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। फ्लड फाइटिंग टीम ने 200 से अधिक मजदूर लगाए हैं। इंग्लिश गांव के सामने गंगा के उस पार से नाव के जरिए बालू भरी पॉकेट की बोरियां लाई जा रही हैं। कटाव स्थल पर 12 बोरियों का पैकेट बनाकर डाला जा रहा है। संत नगर रंजदीपुर में भी रुक-रुक कर कटाव हो रहा है। गंगा का जलस्तर घटा है, फिर भी ग्रामीणों को कटाव का डर सता रहा है। बाबूपुर से शंकरपुर तक फ्लड फाइटिंग टीम तटबंध की निगरानी कर रही है और कटाव क्षेत्रों का जायजा ले रही है।


