Bhagalpur News: जलस्तर घटने की रफ्तार काफी कम, आज भी विवि परिसर में चलेगी नाव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है, लेकिन विवि परिसर में अब भी पानी भरा हुआ है। परीक्षा भवन पूरी तरह बाढ़ में डूबा हुआ है। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को नाव से आवाजाही करनी पड़ रही है। विवि के गेस्ट हाउस में अस्थायी कार्यालय चल रहा है, लेकिन हॉस्टल और स्वास्थ्य केंद्र से पानी कम नहीं हुआ है।

Bhagalpur News: जलस्तर घटने की रफ्तार काफी कम, आज भी विवि परिसर में चलेगी नाव

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा के जलस्तर में काफी धीमी गति से कमी आ रही है। यही वजह है कि विवि परिसर में अब भी पानी भरा हुआ है। सड़क से सटे मुख्य प्रवेश द्वार से पानी उतर गया है, लेकिन अब भी परीक्षा और प्रशासनिक भवन पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। इस कारण सोमवार को भी परिसर में नाव से ही आवाजाही हो सकेगी। विवि प्रशासन ने कहा है कि जब तक नाव परिचालन लायक पानी होगा, तब तक नाव चलती रहेगी। बाढ़ के कारण विद्यार्थियों के साथ कर्मियों की भी परेशानी बढ़ी हुई। उन्हें नाव के सहारे ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत परीक्षा विभाग सहित प्रशासनिक भवन के निचले तल पर चलने वाली शाखाओं की स्थिति है, जहां कर्मियों को काम होने पर पानी में ही रहकर प्रवेश करना होता है। यही नहीं परीक्षा विभाग में मूल प्रमाण पत्र शाखा में सर्टिफिकेट वितरण पानी में बैठकर कर्मी कर रहे हैं। दरअसल, काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी पहुंचते हैं, जिन्होंने काफी पहले आवेदन किया है और उनका सर्टिफिकेट बनकर तैयार है। जरूरत होने पर वे लोग मजबूरी में विवि पहुंचकर नाव के सहारे सर्टिफिकेट लेने जा रहे हैं।

विवि गेस्ट हाउस में अस्थायी चल रहा कार्यालय

टीएमबीयू के अधिकारी बाढ़ आने के बाद विवि नहीं जा रहे हैं। वे लोग विवि के गेस्ट हाउस में ही बैठ रहे हैं। गेस्ट हाउस से ही जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया भी वहीं से चल रही है। बाढ़ का पानी गेस्ट हाउस में भी था, लेकिन जलस्तर में कमी होने के कारण पानी निकल गया है। इस कारण वहां अब परेशानी नहीं है। अधिकारियों के साथ विवि प्रशासनिक भवन के निचले तल के कई शाखाओं के कर्मी गेस्ट हाउस में ही बैठ रहे हैं। कैश शाखा के कर्मी फार्म और चालान के साथ गेस्ट हाउस में बैठे हैं, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो।

हॉस्टल रोड और स्वास्थ्य केंद्र से नहीं कम हुआ पानी

टीएमबीयू के पुरुष हॉस्टल जाने वाले रास्ते, विवि स्वास्थ्य केंद्र, मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल सहित उस तरफ पड़ने वाले अन्य स्थानों से पानी कम नहीं हुआ है। ये पानी भैरवा तालाब से निकलकर भर गया है। बाढ़ के पानी की वजह से भैरवा तालाब में नाले के सहारे पानी का दबाव बढ़ गया था। इसी कारण मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल की तरफ से पानी रोकने वाली मिट्टी का ढेर हट गया। जिसके चलते तेजी से पानी भर गया है। इससे विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦बाढ़ के कारण विद्यार्थियों को क्या समस्याएं हो रही हैं?−
बाढ़ के कारण विद्यार्थियों को नाव के सहारे ही आवाजाही करनी पड़ रही है और कई को पानी में रहकर काम करना पड़ता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: जलस्तर घटने की रफ्तार काफी कम, आज भी विवि परिसर में चलेगी नाव