Bhagalpur News: पूर्णिया: सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने महानंदा नदी

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने महानंदा नदी के तटवर्ती संवेदनशील क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। महानंदा नदी के विभिन्न तटवर्ती इलाकों में जलस्तर एवं सुरक्षात्मक तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया गया। बैसा प्रखंड अंतर्गत काशीबाड़ी में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी कटाव की सूचना दी गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को अविलंब स्थलीय जांच कर आवश्यक सुधारात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा प्रशासनिक स्तर पर जलस्तर एवं तटवर्ती गतिविधियों पर निरंतर सतर्कता से निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:महानंदा, कनकई और परमान के जलस्तर में कमी


