Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFlood Alert Water Release from Kosi Barrage Increases River Levels in Bhagalpur
कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर

कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर

संक्षेप:

नवगछिया, निज संवाददाता। कोसी बराज से पांच लाख घन क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण

Oct 07, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कोसी बराज से पांच लाख घन क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी और कोसी नदी के मदरौनी में जलस्तर में दस-दस सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कार्यपालक अभियंता ईं. गौतम कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी चेतावनी स्तर 30.60 मीटर से 43 सेंटीमीटर नीचे अर्थात 31.17 मीटर पर बह रही है और मदरौनी में चेतावनी स्तर 30.48 मीटर से 19 सेंटीमीटर नीचे 30.29 मीटर पर बह रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें