Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFlood Aftermath in Bhagalpur Rising Dengue Cases Due to Waterlogging
जलजमाव से पनप रहे मच्छरों के लार्वा, बीमारी फैलने की आशंका

जलजमाव से पनप रहे मच्छरों के लार्वा, बीमारी फैलने की आशंका

संक्षेप:

फोटो कांतेश भागलपुर, वरीय संवाददाता। बाढ़ का पानी उतरने के बाद निचले इलाकों में

Aug 27, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बाढ़ का पानी उतरने के बाद निचले इलाकों में अभी भी पानी फंसा हुआ है। जहां से पानी निकल चुका है, वहां की गीली जमीन पर कीचड़ पसरा हुआ है। टूटी सड़कों पर भी कई जगह पानी जमा है। भागलपुर शहरी इलाका समेत सबौर व नाथनगर के इलाकों में जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छरों के लार्वा तेजी से पनप रहे हैं। अस्पतालों में जहां मलेरिया के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अब डेंगू मरीज बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने बताया कि अधिकांश सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच व मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों को भी अपने प्रयास से आसपास मच्छरों के पनपने नहीं देना चाहिए। घरों में फिनाइल से सफाई व ब्लीचिंग का छिड़काव करना चाहिए।