Bhagalpur News: भागलपुर: बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब सड़ांध से लोग परेशान
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर में हाल की बाढ़ के कारण कई मोहल्लों में पानी भर गया था। अब जब पानी कम हो रहा है, तो जगह-जगह जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है। लोग नगर निगम से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं। पहले बाढ़ से संकट और अब सफाई की कमी ने residents को परेशान किया है।

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विगत दिनों भागलपुर में आए बाढ़ की वजह से शहरी क्षेत्रों के भी दर्जनों मोहल्लों में पानी घु़स गया था। जिसके बाद अब धीरे धीरे मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी कम होने लगा है। पर कुछ दिन पूर्व तक जब लोग बाढ़ का पानी घरों और मोहल्लों में घुस जाने की वजह से परेशान थे। वहीं अब लोग पानी उतरने के बाद मोहल्लों से निकल रहे सडांध से परेशान हैं। जगह जगह मोहल्लों में बाढ़ के साथ बहकर आया कचरा जमा हो गया। वहीं एक सप्ताह तक पानी में सड़ने के बाद अब ये कचरा मोहल्लों में जमा हो गए, जिससे दुर्गंध निकल रही है।
लोगों ने नगर निगम से मोहल्लों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।


