Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: भागलपुर के महादेव सिंह महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं और कैडेट्स ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाना था।

Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। महादेव सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं व कैडेट्स की रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर सराय चौक और गोलाघाट होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विभु कुमार राय, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार झा, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश आजाद तथा कॉलेज के पीटीआई अंजीव कुमार राय सहित कई शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली