बांका : दर्दमारा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में पांच शराबी गिरफ्तार
बांका के चान्दन थाना क्षेत्र के दर्दमारा चेकपोस्ट पर शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने नियमित जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की। सभी आरोपियों को शराबबंदी कानून के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बांका। चान्दन थाना क्षेत्र के दर्दमारा उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पांच शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चेकपोस्ट पर नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध लोगों को रोककर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें पांच लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। चेकपोस्ट प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस और उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने की अपील भी की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


