Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFirst Grand Hindu Conference Held in Bhagalpur to Mark RSS Centenary
सनातन धर्म एवं हिंदू समाज की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा

सनातन धर्म एवं हिंदू समाज की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा

संक्षेप:

भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पहला विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इस दौरान ईश्वर नाम दास ने सनातन धर्म की विशेषताओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में संघ के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

Feb 09, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर चुनिहारी टोला स्थित रानी सती बस्ती में प्रथम विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय उद्घोष और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। वहीं ईश्वर नाम दास ने सनातन धर्म और हिंदू समाज की विशेषताओं पर लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में संघ के सुरेश प्रसाद सिंह ने संघ यात्रा एवं पांच परिवर्तन के विषय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. गौतम अग्रवाल, ललन पांडेय व मदन पंडित ने की। कार्यक्रम में संघ के राणा प्रताप, डॉ. चंद्रशेखर साह, रतन भालोटिया, अशोक मवांडिया, रवि सिन्हा, राजू कुमार जिलोका, राहुल कुमार, दिलीप अग्रवाल, प्रदीप आनंद, संदीप खंडेलवाल, सिद्धार्थ गर्ग, भरत जैन, भवानी वर्मा, संदीप शर्मा, विवेक शाह, मुन्ना गांधी, शिवांग चौबे समेत संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आशीष आनंद आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें