भागलपुर : अग्निशमन सप्ताह में स्कूली छात्रों को जागरूक किया
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में अग्निशमन सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल के छात्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली और फायर सेफ्टी पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। 14 अप्रैल से शुरू हुआ अग्निशमन सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

भागलपुर। अग्निशमन सप्ताह के दौरान बुधवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों ने राधारानी सिन्हा रोड में स्थित स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद उसी स्कूल में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अलावा फायर ब्रिगेड के कार्यालय में सर्विस ड्रिल का भी आयोजन किया गया। 14 अप्रैल से शुरू हुआ अग्निशमन सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को फायर सेफ्टी को लेकर जागरूक किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


