पूर्णिया: फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरपूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट अधिकांश होटल एवं निजी अस्पताल फायर सेफ्टी के मानकों

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट अधिकांश होटल एवं निजी अस्पताल फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। अग्निशमन विभाग की टीम की जांच के बाद व्यवस्था की पोल खुल रही है। तीन दिनों में शहर के तीन दर्जन अस्पतालों व आधे दर्जन होटलों की जांच में कहीं रिफिलिंग की कमी तो कहीं उपकरणों की साफ- सफाई के बाद समुचित टेस्टिंग की कमी पायी गयी। कुछ अस्पताल के कर्मियों को उपकरण चलाने का ज्ञान नहीं था। चार होटलों में पीएनजी होने के बाद हाईडेंट नदारद था। सात दिनों के भीतर प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था करने का विभाग का अल्टीमेटम है।
ये भी पढ़ें:अस्पताल व होटल में फायर सेफ्टी की जांच
ये भी पढ़ें:अग्नि सुरक्षा मानकों की होगी जांच
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


