अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी की जांच शुरू, कई जगहों पर कमी पाई गई

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में मुजफ्फरपुर के अस्पताल के आईसीयू में आग लगने के बाद फायर सेफ्टी की जांच शुरू की गई है। अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अग्निशामक विभाग ने कमियों को दूर करने के लिए समय दिया है, अन्यथा प्रतिष्ठानों को सील करने का निर्देश भी दिया गया है।

अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी की जांच शुरू, कई जगहों पर कमी पाई गई

भागलपुर, प्रधान संवाददाता मुजफ्फरपुर में अस्पताल के आईसीयू में अगलगी की घटना के बाद भागलपुर में भी सख्ती शुरू कर दी गई है। शहर में स्थित अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के मानकों की जांच शुरू कर दी गई है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार रविवार को ग्लोकल अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। वहां फायर सेफ्टी के उपकरणों की जांच की गई और स्टाफ को उपकरण के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देने की बात कही गई। इधर अग्निशमन विभाग के अन्य पदाधिकारी भी टीम के साथ जांच के लिए निकले। तातारपुर और कोतवाली इलाके के होटल और रेस्टोरेंट में जांच की गई।

फायर सेफ्टी के मानकों में जहां कमी दिखी वहां जल्दी उसे पूरा करने को कहा गया है। गौरतलब है कि मुख्यालय ने सख्ती बरतने को कहा है। मानक में कमी पाए जाने पर उसे सही करने के लिए कुछ समय देने को कहा गया है। अगर समय-सीमा के अंदर उसे पूरा नहीं किया गया तो प्रतिष्ठान को सील करने का भी निर्देश मुख्यालय ने दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur Newsअस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी की जांच शुरू, कई जगहों पर कमी पाई गई