मुंगेर: तारापुर में अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंटों का किया गया अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण
तारापुर के अग्निशामालय द्वारा रविवार को विभिन्न अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंटों और रेस्ट हाउस का अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किया गया। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में हुए इस अभियान में अग्निशामक उपकरणों, आपातकालीन निकास और विद्युत सुरक्षा की जांच की गई। लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित अंकेक्षण की आवश्यकता बताई गई।

तारापुर से राजेश की रिपोर्ट अग्निशामालय तारापुर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर संचालित आधा दर्जन अस्पताल,होटल,रेस्टोरेंट एवं रेस्ट हाउस का रविवार की देर संध्या तक अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किया गया। अंकेक्षण अभियान का नेतृत्व सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया। इस दौरान सब ऑफिसर दिनेश कुमार,प्रधान अग्निक पिंटू कुमार एवं अग्निक विकास कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता,उनकी कार्यक्षमता,आपातकालीन निकास मार्ग,विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अग्नि दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जांच की गई। साथ ही संचालकों एवं कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है,ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके। उक्त सभी वैसे प्रतिष्ठानों में जहां लोगों का आना-जाना व ठहराव होता हो। वहां अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। वंदना ने प्रतिष्ठान संचालकों से बेहतर गुणवत्ता वाले अग्निशमन यंत्रों को प्रतिष्ठान में रखे जाने को कहा है। तिकि आग लगने की स्थिति में इसका तुरंत उपयोग कर होने वाले जान-माल व अन्य नुकसान से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


