आग से तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पलासी के कनखुदिया पंचायत वार्ड नंबर 13 सोहागपुर में सोमवार शाम को आग लगने से दो परिवारों के तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में एक लाख से ज्यादा की संपत्ति नष्ट हुई। अग्निपीड़ितों ने घरेलू सामान खो दिया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों और पलासी थाना की अग्निशामक गाड़ी ने मदद की।

आग से तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

पलासी से अनिल झा की रिपोर्ट प्रखंड के कनखुदिया पंचायत वार्ड नंबर 13 सोहागपुर में सोमवार की देर शाम को हुई अगलगी की घटना दो लोगों के तीन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में एक लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर खाक हो गये। अग्निपीड़ित परिवारों में मासोमात शोभा देवी का एक घर व सुरेश साह का दो घर जलकर राख में तब्दील हो गयी। अग्निपीड़ितों ने बताया कि सोमवार देर शाम आग लग जाने से घरेलू अनाज, कपड़ा, वर्तन, फर्नीचर सहित एक लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी। आग पर काबू पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पलासी थाना से अग्नि शमन गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने में काफी सहयोग किया। इस संबंध में सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि स्थानीय कर्मचारी को स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।