कटिहार: अगलगी कांड में चार घर जलकर राख हुआ

Apr 08, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

प्राणपुर के केहुनियां केवट टोला गांव में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से चार परिवारों के घर जलकर राख हो गए। लाखों रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, अन्यथा कई घर जल सकते थे। स्थानीय मुखिया ने अग्निपिड़ितों को राहत सुविधाएं प्रदान कीं।

कटिहार: अगलगी कांड में चार घर जलकर राख हुआ

प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां केवट टोला गांव में खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों रुपए की क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया अन्यथा दर्जनों घर जलकर राख हो जाता। स्थानीय मुखिया अब्दुल हनान ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लगने से सूरज केवट और सुन्दर केवट दोनों पिता रघु केवट, निरंजन केवट पिता ठाकुर केवट, नागेन्द्र केवट पिता तिलक केवट सभी साकिन केवट टोला का घर जला है। घटनास्थल पर राजस्व अधिकारी पहुंचकर अग्निपिड़ितों को तत्काल राहत सुविधा प्रदान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।