मधेपुरा: आग लगने से घर व सामान जल कर राख

Mar 08, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

आलमनगर के चकला गांव में शनिवार की देर शाम एक अगलगी की घटना में कई घर और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग चूल्हे की चिंगारी से लगी थी। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, जिससे आस-पास के कई घरों को बचाया जा सका।

मधेपुरा: आग लगने से घर व सामान जल कर राख

आलमनगर, एक संवाददाता बिषपट्टी पंचायत अंतर्गत चकला गांव में अगलगी से घर सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोग और दमकल कर्मी के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। वारदात शनिवार की देर शाम की बताई गई। बताया गया कि चूल्हे के चिंगारी से चकला वार्ड तीन निवासी बालेश्वर साह के घर में आग लग गई। हालांकि आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना करते हुए आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल के साथ दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे आस-पास के दर्जन टाट-फुस के घरों को बचा लिया गया।

हालांकि इस वारदात में बालेश्वर साह के अलावा मोहन साह, सुबोध साह और प्रमोद मंडल का घर सहित घर में रखा फर्नीचर, बिछावन, कपड़ा, अनाज सहित दर्जनों घरेलू समान आग के हवाले हो गया। उधर घटना की सूचना पर सरपंच चंदेश्वरी श…

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।