भीमकित्ता: गुटखा उधार मांगा, नहीं देने पर दुकान में लगाई आग

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मारपीट करने, पांच हजार रुपये गल्ले से निकालने का आरोप दुकानदार ने पांच लोगों पर

भीमकित्ता: गुटखा उधार मांगा, नहीं देने पर दुकान में लगाई आग

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक स्थित एक जनरल स्टोर में सोमवार की रात दस बजे के करीब आग लगाने की घटना सामने आई है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज दुकानदार ने साक्ष्य के तौर पर स्थानीय पुलिस को सौंपा है। पीड़ित दुकानदार टिंकू चौधरी ने बताया कि सोमवार रात दस बजे वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी पांच युवक राजू चौधरी, मनोज चौधरी, विशाल चौधरी, रंजन चौधरी, आदित्य चौधरी उनके दुकान पर आ धमके और गुटखा उधार मांगने लगे। नियम के तहत दुकान बढ़ाने के समय उधार देने से उसने मना किया तो सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

आदित्य चौधरी ने दुकान के गल्ले में रखा पांच हजार रुपया निकाल लिया। मनोज चौधरी ने गले से चैन छीन ली। सभी युवकों ने मिलकर एक लाख रंगदारी मांगी, नहीं देने पर दुकान बंद रखने को कहा।रात के एक बजे मकान मालिक ने फोन किया कि जल्दी आओ तुम्हारे दुकान में आग लग गई है। भागे दौड़े वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। जब सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पेट्रोल छिड़कते हुए फुटेज मिला। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य के बाद पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। घटना में जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।