Bhagalpur News: किशनगंज : चुड़ीपट्टी में एक दुकान में लगी आग, नुकसान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता शहर के सबसे व्यस्त और

Bhagalpur News: किशनगंज : चुड़ीपट्टी में एक दुकान में लगी आग, नुकसान

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताशहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले चुड़ीपट्टी में सोमवार को एक दुकान में अचानक आग लग गई।आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और फिर तीन मंजिला इमारत तक फैल गईं। आग का धुआं उठते ही बाजार में थोड़ी देर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से हुई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी और तीसरी मंजिल भी इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।घटना

की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।दमकल कर्मियों के पहुंचते ही आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग से दुकान और भवन को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : चुड़ीपट्टी में एक दुकान में लगी आग, नुकसान