जमुई : नोनी गांव में दो किसानों के खलिहान में आग लगने से लाख रुपये मूल्य की फसल जलकर राख

Apr 04, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अलीगंज के नोनी गांव में शुक्रवार रात एक खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये की दलहनी फसल जल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई। पीड़ित किसान संजय और कौशल सिंह ने बताया कि फसल का पूरा बजट इसी पर निर्भर करता था। पुलिस और राजस्व कर्मचारी घटना की जांच कर रहे हैं।

जमुई : नोनी गांव में दो किसानों के खलिहान में आग लगने से लाख रुपये मूल्य की फसल जलकर राख

अलीगंज । निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में शुक्रवार रात्री लगभग 1 बजे रबी फसल की खलिहान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की दलहनी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा हल्ला करने के उपरांत किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीड़ित किसान संजय सिंह, कौशल सिंह ने बताया कि अभी मसूरी, खेसारी, चना, तीसी फसल की कढ़नी हो रही है, सभी फसल को खलिहान में जमा कर रखा था, तभी यह अगलगी की घटना हो गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही है, हमलोगो को किसी से भी किसी तरह का अदावत भी नहीं था।

इस अगलगी की घटना में कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की क्षति हो गई। इस आकस्मिक घटना से किसान हतप्रभ है। पीड़ित किसान के घर का आर्थिक बजट इसी फसल पर निर्भर करता है। घटना की सूचना पाकर चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा अलीग्ंज आचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। कोल्हाना पंचायत के मुखिया सत्यम कुमार द्वारा बताया गया कि पीड़ित किसान को हर सम्भव सरकारी सहायता दिया जाएगा। इस घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी आदेश कुमार गांव जाकर अगलगी की घटना का उचित अबलोकन कर रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।