Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFire Breaks Out in School Van Near Lalmatia Safety Concerns Raised
स्कूल वैन में लगी आग, हादसा टला

स्कूल वैन में लगी आग, हादसा टला

संक्षेप:

पीपरपांती के पास एनएच 80 पर हुई घटना वाहन की फिटनेस पर उठे सवाल

Jan 20, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपांती के समीप एनएच 80 पर सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक निजी स्कूल के वैन में आग लग गई। हालांकि वैन में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जैसे वैन में आग लगी वैसे अग्निश्मन विभाग को लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू किया। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। लेकिन स्कूल वैन की तकनीकी स्थिति और फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय प्रबंधन के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय का समय सुबह साढ़े नौ बजे से है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैन चालक बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचाने के बाद उक्त गाड़ी को चालक मरम्मत के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान विद्यालय से कुछ ही दूरी पर वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जाता है कि गाड़ी का जब ऑनलाइन फिटनेस की जांच की गई तो गाड़ी का फिटनेस फेल पाया गया। मामले पर मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) एसएन मिश्रा ने बताया कि वाहनों की फिटनेस की जांच समय-समय पर की जाती है और सभी स्कूल प्रबंधन को मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन करना अनिवार्य है। यदि स्कूली वैन अनफिट पाई जाती है, तो यह गंभीर लापरवाही है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।