Fire Accident in Mjhari Ward 4 Livestock and Homes Damaged सुपौल : मझारी में आग लगने से दो घर जले, मवेशी झुलसे, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFire Accident in Mjhari Ward 4 Livestock and Homes Damaged

सुपौल : मझारी में आग लगने से दो घर जले, मवेशी झुलसे

मझारी वार्ड 4 में गुरुवार रात आग लगने से दो घर और आधे दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। आग लगने से एक गाय और दो बकरी जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई और 3 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 Dec 2024 05:07 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : मझारी में आग लगने से दो घर जले,  मवेशी झुलसे

निर्मली, एक संवाददाता। मझारी वार्ड 4 में गुरुवार की देर रात आग लगने से दो घर सहित आधे दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। जिसमें एक गाय एवं दो बकरी जलकर राख हो गए। पीड़ित मझारी वार्ड 4 निवासी छोटेलाल मंडल ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम खाना खाकर सो गया। करीब 12 बजे रात में अचानक आग तपिश से नींद खुली तो देखा कि आग की लपटे आसमान छू रहा है। जिसके बाद परिजनों ने जोड़ जोड़ से हल्ला मचाया। हो हंगामे की आवाज पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगो ने आनन फानन में चापाकल से बाल्टी के सहारे आग बुझाने लगा। तकरीबन आधे घंटे के करी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। बताया कि तक तक एक आवासीय घर सहित एक गौशाला में बंधे एक गाय दो बकरी की झुलस कर मौत हो गई। वहीं आधे दर्जन से अधिक मवेशी झुलसकर जख्मी हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगलगी की घटना में तकरीबन 3 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दिया। लेकिन दमकल गाड़ी पहुंचने से पूर्व ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच रामानंद यादव घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को संत्वना देती हुए हर सम्भव मदद दिलाने की बात कही। उधर, घटना से संबंधित आवेदन अंचलाधिकारी को दी गई है। अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मझारी वार्ड 4 में आग लगने से मवेशी आदि झुलसने से संबंधित आवेदन मिली है। जल्द पीड़ित परिवार को मदद की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।