यूको आरसेटी में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Feb 14, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर में यूको आरसेटी द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाबार्ड और बिहार ग्रामीण बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अर्चना प्रिया ने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

यूको आरसेटी में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि यूको आरसेटी नाथनगर में जागरूकता पखवाड़ा के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम नाबार्ड, भागलपुर तथा बिहार ग्रामीण बैंक नाथनगर एवं करेला शाखा के सहयोग से किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अर्चना प्रिया थीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, बचत की आदत, ऋण प्रबंधन, बीमा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर यूको आरसेटी भागलपुर के निदेशक आनंद कुमार सिंह, नाथनगर शाखा प्रबंधक, करेला शाखा प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।