Bhagalpur News: लखीसराय: धी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, सात टुकड़ियों ने दी तिरंगे को सलामी
Bhagalpur News: मनोज कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य समारोह के लिए गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई, जिसमें परेड और ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जवानों ने अनुशासन के साथ कदम ताल किया।

Bhagalpur News: मनोज कुमार की रिपोर्ट: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की मौजूदगी में आयोजित रिहर्सल के दौरान जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड एवं ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गांधी मैदान में सात टुकड़ियों ने अनुशासित तरीके से कदम से कदम मिलाकर परेड किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जवानों की कदमताल और अनुशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता का एहसास कराया।
इस दौरान पूरे मैदान में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।रिहर्सल के क्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार खुली जीप पर सवार होकर मैदान पहुंचे और परेड में शामिल सातों टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मौजूद पदाधिकारियों, जवानों एवं अन्य कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के भाव से ओत प्रोत हो गया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा, परेड, ध्वजारोहण सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिहर्सल के माध्यम से समारोह में शामिल होने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। 15 अगस्त को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।


