ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकलश स्थापना के साथ मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाज से गूंज उठा दुर्गा मंदिर

कलश स्थापना के साथ मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाज से गूंज उठा दुर्गा मंदिर

भागलपुर शहर के दुर्गा मंदिरों व घरों में बुधवार को कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गे की आराधना शुरू हो गयी है। मंत्रोच्चार, घंटों की ध्वनि, फूल-बिल्व पत्र व धूप-दीप की महक से माहौल भक्तिमय हो गया है।...

कलश स्थापना के साथ मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाज से गूंज उठा दुर्गा मंदिर
भागलपुर। वरीय संवाददाताThu, 11 Oct 2018 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर शहर के दुर्गा मंदिरों व घरों में बुधवार को कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गे की आराधना शुरू हो गयी है। मंत्रोच्चार, घंटों की ध्वनि, फूल-बिल्व पत्र व धूप-दीप की महक से माहौल भक्तिमय हो गया है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा की गयी।

कहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ तो कहीं आरती, कहीं बच्चों द्वारा दुर्गा चालीसा का पाठ तो कहीं कन्या पूजन शुरू हो गया है। विभिन्न मंदिरों में पंडितों द्वारा सुबह छह से लेकर दोपहर तीन बजे तक कलश की स्थापना कराई गयी। बूढ़ानाथ मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंड़ित प्रवीण झा ने यहां प्रात: नौ बजे कलश की स्थापना कराई।

इस दौरान मंदिर परिसर में फूलों से सजाया गया था। श्री राणी सती दादी मंदिर में महाआरती व नारियल का भोग लगाया गया। मंदिर में पांच पंडितों द्वारा कलश स्थापना की गयी। मुंदीचक स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में संध्या आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। अधिकांश घरों में भक्तों ने फलाहार कर मां दुर्गे की आराधना की। 

छह व सात पूजा को खुलेंगे मां दुर्गा के पट
भागलपुर में दुर्गाबाड़ी, कालाबाड़ी, महाशय ड्यूोढ़ी, बरारी रिफ्यूजी कॉलीनी, सरकार बाड़ी, राय बाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा पांच पूजा की रात्रि वेदी पर स्थापित की जाएगी। इन जगहों पर मां दुर्गा के पट छह पूजा को खेल दिये जाएंगे। वहीं आदमपुर, मुंदीचक, हड़िया पट्टी, मानिकपुर, तिलकामांझी, मंदरोजा सहित अधिकांश प्रतिमाओं के पट सात पूजा को खोले जाएंगे। नेताजी सुभाष संघ रिफ्यजी कॉलोनी के संरक्षण तरुण घोष ने बताया कि यहां सप्तमी को महिलाएं व पुरुष माथे पर कलश लेकर गंगा घाट से मां दुर्गा के लिए जल लाने जाते हैं। इससे पहले छह पूजा को केला बहू की पूजा होती है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें