Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFestive Shopping Surge for Dhanteras Increased Demand for Puja Items in Bhagalpur
झाड़ू के भाव चढ़े 40 वाले झाडू 120 तक बिके

झाड़ू के भाव चढ़े 40 वाले झाडू 120 तक बिके

संक्षेप:

भागलपुर में धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, झाड़ू, नमक और धनिया की जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। झाड़ू की कीमत 50 से 120 रुपये तक पहुंच गई। दुकानदारों ने...

Oct 19, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धनतेरस को लेकर लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की मूर्ति, धन्वंतरि कुंजी, झाड़ू, नमक, कौड़ी और धनिया की जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस पर विशेष रूप से पूजा सामग्री और शुभ माने जाने वाले सामान खरीदने की परंपरा रही है। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर बनी रही। आम दिनों में जहां फूल वाली झाड़ू 40 से 70 रुपये तक बिकती थी, वहीं धनतेरस पर इनकी कीमत 50 से 120 रुपये तक पहुंच गई। दुकानदार सुमन कुमार ने बताया कि झाड़ू की मांग इतनी रहती हैं कि सुबह से ही ग्राहक लगातार खरीदारी करते रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 150 पीस झाड़ू फूल वाली और खजूर व नारियल झाड़ू मंगाए थे, जिनमें से अधिकांश बिक चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुकानदार गोबिंद कुमार ने बताया कि ग्राहकों ने झाड़ू, नमक, कौड़ी और धनिया सहित पूजा समाग्री की खरीदारी की। पूजा को लेकर झाड़ू का भाव अधिक रहा। बाजारों के अनुसार शनिवार के भाव गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति - 60 - 3100 रुपये प्रति सेट कलश - 10-20 रुपये प्रति पीस दीया - 120-160 रुपये सैकड़ा कौड़ी - 5-10 रुपये प्रति पीस धनिया - 5-10 रुपये के छोटे पैकट में झाड़ू - 50- 120 रुपये प्रति पीस घरकुंडा - 50- 450 रुपये प्रति पीस परी - 30- 120 रुपये प्रति पीस