खगड़िया: सड़क हादसे में बंगाल के हाइवा चालक की मौत
खगड़िया जिले में एनएच 31 पर एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के मो. सैफुल अंसारी की मौत हो गई। वह पटना से मालदह जा रहा था जब उसकी गाड़ी एक खड़ी हाइवा से टकरा गई। घटना सुबह छह बजे हुई और टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही उसकी जान चली गई।

खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले के मुफस्सिल थानांतर्गत रहीमपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के एक चालक की मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के गजोल थानांतर्गत श्वेदपुर गांव का रहने वाले मो. जब्बार मोमिन का 37 वर्षीय पुत्र मो. सैफुल अंसारी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह छह बजे हाइवा चालक पटना से मालदह जा रहा था। जिले के मुफस्सिल थानांतर्गत रहीमपुर जुबली पंप के पास पहले से खड़े दूसरे हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पीछे से आ रहे दूसरे उसके साथी वाहन चालक ने उसकी पहचान की। सदर अस्पताल में उसके साथी वाहन चालक ने बताया कि उसे चार पुत्री व एक पुत्र है। परिवार का भरण-पोषण उसी पर निर्भर था। इधर मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि ड्राइवर के आंख लग जाने के कारण घटना हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


