सुपौल: राघोपुर में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Mar 14, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गोपाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

सुपौल: राघोपुर में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेंपो ने आगे जा रही एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अपने घर हुलास से सिमराही किसी काम को लेकर जा रहे थे। उसी दौरान हुलास की तरफ से टेंपू राघोपुर की तरफ जा रहे थे।

उसी दौरान गद्दी चौक पर आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्टर मार दिया। जहां बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल युवक की पहचान हुलास वार्ड 2 निवासी गोपाल ठाकुर (30 वर्ष) के रूप में हुई है,। वही रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।