टोटो के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दूसरा घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया से रणजीत की रिपोर्ट शहर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम के समीप वाहन को

टोटो के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दूसरा घायल

पूर्णिया से रणजीत की रिपोर्ट शहर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम के समीप वाहन को ओवरटेक कर रही कार की आमने-सामने के टक्कर में टोटो के परखच्चे उड़ गये। टोटो पर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। इसके अलावा दो अन्य को भी चोटें आई हैं, इन दोनों की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक की पहचान शहर के मधुबनी थाना के मौलवी टोला निवासी मो शाहबाज ( 20 वर्ष) के रूप में की गयी है, जबकि गंभीर रूप से घायल मो मनतजीर (23 वर्ष) मृतक का रिश्ते में ममेरा भाई है। घटना बीती देर रात करीब 12:30 बजे की है।

टक्कर इतना भीषण थी कि आवाज से आसपास के लोग जग गए थे। बताया गया कि मनतजीर टोटो चलाकर अपने फुफेरे भाई शाहबाज एवं अन्य को लेकर गिरजा चौक की ओर जा रहा था। इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पास जैसे ही टोटो पहुंची कि गिरजा चौक की ओर से जनता चौक की ओर जा रही एक कार अन्य वाहन को ओवर टेक करने के दौरान टोटो से जा टकारायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो का परखच्चा उड़ गया। घटना के बाद कार सवार भाग निकले। टोटो पर सवार अन्य दो भी कहीं चले गए। गंभीर अवस्था में घायल टोटो चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।