Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarmers Struggle Against Rising Nilgai Menace in Diara Region
नीलगाय फसलों को कर रही बर्बाद, किसान परेशान

नीलगाय फसलों को कर रही बर्बाद, किसान परेशान

संक्षेप:

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में इन दिनों नीलगाय के बढ़ते आतंक

Dec 25, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

प्रखंड क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में इन दिनों नीलगाय के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हो रहे हैं। दियारा क्षेत्र मोतीचक, महेशी, तिलकपुर, नासोपुर, कोलगामा में इन दिनों नीलगाय खेतों में लगी गेहूं, चना, तिलहन, सब्जी समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रही हैं। किसानों ने बताया कि हमलोग पूरे साल में एक ही फसल लगा पाते हैं। उसे भी नीलगाय नष्ट कर रही है। इसे नहीं रोका गया तो हमलोग भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। बताया लगातार नीलगाय का झुंड खेतों में पहुंचकर गेंहू, सरसों, मटर एवं मक्के की फसल को बर्बाद कर रही है। इस कारण हम किसान रतजगा कर रहें हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सारी रात जगने के बाद भी झुंड में आए नीलगाय कुछ न कुछ फसल को बर्बाद कर ही देती है। ग्रामीण चाहकर भी नीलगाय को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए जनप्रतिनिधि से गुहार लगा रहे है, लेकिन लंबी प्रकिया से गुजरने की बात कहकर जनप्रतिनिधि भी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं‌। जिससे ग्रामीणों की परेशानी घटने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। किसानों ने बताया कि दर्जनों की संख्या में नीलगाय को दियारा के खेत में देखा जा सकता है। सैकड़ों की संख्या में लोगों के द्वारा चारों ओर से घेरकर जंगली नीलगाय को पकड़ने की कोशिश की गयी, लेकिन पकड़ नहीं पाए।