ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरVIDEO: भागलपुर में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय किसान मेला शुरू, 6 राज्यों के किसान ले रहे हिस्सा

VIDEO: भागलपुर में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय किसान मेला शुरू, 6 राज्यों के किसान ले रहे हिस्सा

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि किसान केवल धान और गेहूं के उत्पादन पर आत्मनिर्भर नहीं रहें। दुग्ध, मछली और मधुमक्खी पालन पर विशेष ध्यान देना होगा। तभी सरकार के लक्ष्य के अनुरूप 2022 तक...

VIDEO: भागलपुर में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय किसान मेला शुरू, 6 राज्यों के किसान ले रहे हिस्सा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 24 Feb 2018 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि किसान केवल धान और गेहूं के उत्पादन पर आत्मनिर्भर नहीं रहें। दुग्ध, मछली और मधुमक्खी पालन पर विशेष ध्यान देना होगा। तभी सरकार के लक्ष्य के अनुरूप 2022 तक किसानों की कम लागत पर आमदनी दोगुनी हो जाएगी। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के परिसर में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय किसान मेला का उद्घाटन करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे।

मेला में बिहार के अलावा उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान भाग ले रहे हैं। मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और बिहार कृषि मोबाइल एप सहित विवि की अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। 54 मिनट के संबोधन में कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

क्षेत्रीय किसान मेला में विभिन्न राज्यों में विशेष काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें सिर्फ बिहार के ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के भी किसान थे। इसमें उड़ीसा के दो किसान को सम्मानित किया गया। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें