Bhagalpur News: बांका: पानी के अभाव में धान रोपाई नहीं होने से किसानों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बांका के संतोष प्रखंड के करहरिया गांव में किसानों ने पानी की कमी के कारण धान की रोपाई में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बारिश कम होने और सिंचाई की व्यवस्था न होने का समस्याओं का जिक्र करते हुए संबंधित विभाग से जल संसाधनों का उपयोग कर राहत की मांगी।

Bhagalpur News: बांका: पानी के अभाव में धान रोपाई नहीं होने से किसानों का प्रदर्शन

Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र के मालडीह पंचायत स्थित करहरिया गांव में पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि धान रोपाई का समय लगातार निकलता जा रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि बारिश कम होने के कारण खेतों में नमी नहीं है। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से धान की रोपाई का काम ठप पड़ा हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से तत्काल सिंचाई की व्यवस्था कराने की मांग की।

किसानों का कहना है कि समय पर खेतों में पानी नहीं पहुंचा तो इस वर्ष धान की उपज काफी प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जलस्रोतों का उपयोग कर सिंचाई सुविधा बहाल कराने की मांग की है। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बांका: पानी के अभाव में धान रोपाई नहीं होने से किसानों का प्रदर्शन