Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarmers in Purnia East Face Crisis as Rice Procurement Halted
पूर्णिया :बिचौलियों को औने-पौने दाम पर घान बेचने को मजबूर किसान

पूर्णिया :बिचौलियों को औने-पौने दाम पर घान बेचने को मजबूर किसान

संक्षेप:

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में इस वर्ष धान की अधिप्राप्ति कार्य ठप होने से किसान गंभीर संकट में हैं। पैक्स में धान की खरीद शुरू नहीं हुई है, जिससे किसान बिचौलियों को सस्ते दाम पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

Dec 05, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति कार्य ठप पड़ने से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। प्रखंड के किसी भी पैक्स में धान की खरीद शुरू नहीं की गई है, जिसके कारण किसान मजबूर होकर बिचौलियों के हाथों सस्ते दरों पर धान बेचने को विवश हैं। जिला प्रशासन द्वारा पैक्स को धान खरीद आरंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पैक्स स्तर पर धान खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपनी बेबसी और दर्द को लेकर बेहद आक्रोशित हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों किसानों ने बताया कि पैक्स द्वारा लगातार बहाने बनाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें तत्काल पैसे की जरूरत है ताकि समय पर अगली फसल की बुआई कर सकें, लेकिन पैक्स धान लेने को तैयार नहीं है। मजबूरी में किसान छोटे व्यापारियों और बिचौलियों को औने-पौने दाम पर धान बेच रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का यह भी आरोप है कि धान खरीद के समय निकल जाने के बाद विभाग तथा पैक्स संयुक्त रूप से बिचौलियों से ही धान उठाकर कागजी खानापूर्ति कर लेते हैं, जिससे वास्तविक किसानों को कोई लाभ नहीं मिलता। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पैक्स को लेकर मिल टेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में उठाव तेज किया जाएगा और इसके साथ ही पैक्स स्तर पर धान अधिप्राप्ति भी गति पकड़ेगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और धान खरीद सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।