Bhagalpur News: अररिया : बारिश होने से धान किसानों ने ली राहत की सांस
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: जोकीहाट क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कुछ दिनों से सूखे के कारण धान की फसल सूख रही थी, लेकिन बारिश ने फसलों को नया जीवन दे दिया। किसानों का मानना है कि इस समय की बारिश उनके लिए फायदेमंद है और इससे उन्हें महंगी सिंचाई से भी राहत मिली है।

Bhagalpur News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से धान की खेती कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बन रहे थे और धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही थी, लेकिन इस बारिश ने खेतों को नया जीवन दे दिया है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी आ जाने से अब पौधों का विकास तेजी से होगा। इसके अलावा, बारिश होने से किसानों को डीजल पंप के जरिए की जाने वाली महंगी सिंचाई से भी फौरी तौर पर बड़ी राहत मिली है।
किसानों के अनुसार, इस समय हुई बारिश धान की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। अब किसान खेतों में खाद का छिड़काव आसानी से कर सकेंगे, जिससे पैदावार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश के बाद क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।


