जमुई: पछुआ हवा ने किसानों की बढ़ाई चिंता
जमुई में तेज पछुआ हवा के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। सब्जी की फसलों से नमी तेजी से गायब हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।

जमुई हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार से फिर तेज गति से शुरू हुई पछुआ हवा के झोंकों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गति से पछुआ हवा के चलने से सब्जी की फसलों की जल्द नमी गायब होने को लेकर किसान परेशान हैं। गुरुवार को सुबह 9 बजे दिन के बाद तेज धूप के साथ पछुआ हवा चलनी शुरू हुई। दोपहर तो इसकी रफ्तार 22 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई। शाम साढ़े 4 बजे भी हवा की रफ्तार कम नहीं हुई। इधर, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान कमी का अनुमान लगाया है।
हालांकि, पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से ही तीखी धूप थी वहीं रविवार को सुबह में मौसम ठंडा था लेकिन 10 बजे के बाद चिलचिलाती धूप निकली और लोगों को 12 बजे घर से निकलना दुर्लभ हो गया। इससे लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी उठानी पड़ी। तेज गति से पछुआ हवा चलने से सब्जी की खेतों से नमी जल्द गायब होने लगी है। आम में इस साल टिकोला कम ही लगे हैं। लेकिन, जो लगे हैं, उनमें बहुत सारे पछुआ हवा के चलते गिर रहे हैं। इधर, खेतों में गेहूं की फसल तैयार है।बच्चों और मवेशियों का रखें विशेष ख्यालमौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि हीट वेव के चपेट में आने से आदमी बीमार पड़ सकता है। इसके कारण जान भी जा सकती है। ऐसे में इससे बचने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़े। पशुओं को छाया में रखें व उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। बेहोशी की स्थिति में या बीमार महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ओआरएस का घोल, घर के बने पेय पदार्थ लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), छाछ व नींबू पानी आदि का उपयोग करें।हीट वेव को लेकर लोगों को दी गई सलाहहीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि कड़ी धूप में, विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर जाने से बचें। अपने घर को ठंडा रखें। रात में पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और खिड़कियां खोल दें। पर्याप्त पानी पिएं और जितनी बार संभव हो, भले ही प्यास न लगी हो, यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें। हल्के रंग के ढीले और झरझरा सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग अवश्य करें। पंखे, नम कपड़ों का प्रयोग करें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


