मुंगेर: प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक

Feb 28, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विभिन्न कृषि योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। उपनिदेशक आत्मा पवन कुमार ने सदस्यों को किसानों की समस्याओं को जिला कृषि विभाग को अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।

मुंगेर: प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक

मुंगेर। प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपनिदेशक आत्मा पवन कुमार ने उपस्थित सदस्यों को कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आपलोग अपने प्रखंड की किसानों की समस्या को नोट कर जिला कृषि विभाग के अधिकारियो को अवगत कराएं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि निर्धारित गाईडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसान नवीन तकनीकों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

बैठक में सभी प्रखंडों की अध्यक्ष मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।