Farmer shot dead in Banka after Controversy for felling tree बांका में पेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरFarmer shot dead in Banka after Controversy for felling tree

बांका में पेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

बांका के बेलहर के शंभुगंज थाना क्षेत्र जे गौरीपुर गांव में बबूल का पेड़ काटने के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर शम्भूगंज पुलिस...

Sunil Abhimanyu बेलहर(बांका), निज संवाददाता, Sun, 7 June 2020 03:30 PM
share Share
Follow Us on
बांका में पेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

बांका के बेलहर के शंभुगंज थाना क्षेत्र जे गौरीपुर गांव में बबूल का पेड़ काटने के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर शम्भूगंज पुलिस पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

50 वर्षीय मृतक किसान कपिलदेव यादव मूल रूप से बेल्हर थाना क्षेत्र के नगैल गांव के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10-12 आदमी आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसके बाद रूपेश यादव ने कपिलदेव यादव की पीठ पर गोली मार दिया। कपिलदेव यादव की घर के आगे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद घटना से दहशत व्याप्त है। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी रूपेश यादव बिहार पुलिस में है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।