लखीसराय में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, किसान को गोली मारी- VIDEO
लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कुमैठा में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी में एक किसान गोली लगने से एक घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया...
लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कुमैठा में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी में एक किसान गोली लगने से एक घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
घायल की पत्नी रजना देवी ने बताया कि कुमैठा में उनकी जमीन है। बुधवार की सुबह जब वे लोग अपने खेत पर गए तो देखा कि कुछ लोग सब्जियां तोड़ रहे थे। उनके पति भीम राम ने सब्जी तोड़ने से मना किया तो सब्जी तोड़ने वाले दासो राम किसान भीम राम को धक्का देकर वहां से भाग गया।
थोड़ी देर बाद दासो राम, दीपक राम, संजीव राम, राजेश राम आए और भीम राम के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग में एक गोली भीम राम के पैर में लग गई। गोली लगने के बाद सभी लोग वहां से भाग गए। इधर भीम के परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। दासो राम ने भीम राम के पैर में गोली मारी है। मामले का अनुसंधान किया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।