बांका: पराली जलाने से गेहूं की फसल जली

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका जिले के सहदेवपुर बहियार में पराली जलाने के दौरान किसान अनिल कुमार सिंह की एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। आग फैलने से किसान और उसके परिवार में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नुकसान काफी हुआ। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बांका: पराली जलाने से गेहूं की फसल जली

जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के एक थाना क्षेत्र के सहदेवपुर बहियार में पराली जलाने के दौरान एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार रायपुरा गांव के किसान अनिल कुमार सिंह की एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आसपास के खेत में पराली जलाने के दौरान आग फैल गई और देखते ही देखते गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद किसान और उसके परिवार में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से पराली नहीं जलाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।