पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है। 12 मई से 30 जून तक पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह पंजीकरण निःशुल्क है और किसान स्वयं या सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है। सभी सीएससी वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है। 12 मई से 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण करने के लिए अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क कर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सीएससी ऑपरेटर द्वारा रजिस्ट्री कराई जा सकती है। किसान स्वयं से भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर,स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक दस्तावेज है। पंजीकरण के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, केसीसी सहायता अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ मिल सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।