अररिया : 15 फरवरी तक जरूर करा लें किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का काम

Feb 12, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। अब तक 13,400 किसानों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे चिंता न करें। सभी पंचायतों में कर्मी किसानों का ई केवाईसी और रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

अररिया : 15 फरवरी तक जरूर करा लें किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का काम

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान की तिथि बढ़ा दी गई है। अब किसान 15 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बना सकते हैं। बीएओ दीपेश साह ने बताया कि गुरुवार तक प्रखंड क्षेत्र के 13 हजार 400 किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि वैसे किसान जो किसी कारण से अब तक फॉर्मर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकें हैं, उन्हें चिंता करने की कोई जुरुरत नहीं है। अब पंचायत के सभी वार्डो में कर्मियों के द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का काम किया जा रहा है।

ये कर्मी सभी वार्डो में धूम धूम कर किसानों का ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इसके अलावे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से फॉर्मर आईडी बनाई जा सकती है। फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व किसान के नाम से जमीन का रसीद का होना जरुरी है। बीएओ ने किसानों से निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीयन अवश्य कराना सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।