मधेपुरा : घर के अंदर सिर पर प्रहार कर किसान की हत्या
मधेपुरा के मुरहो वार्ड नौ में एक किसान अनमोल यादव (60) की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। परिवार पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। मंगलवार रात सोते समय उसकी हत्या की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

मधेपुरा। भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो वार्ड नौ में मंगलवर रात घर के अंदर एक किसान की हत्या कर दी गयी। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिवार पर ही किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि मृतक अनमोल यादव (60) मंगलवार की रात अपने घर में सोया था। बुधवार की सुबह परिवार के लोग उसको चाय देने गए तो पता चला कि सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर के अंदर एक किसान की हत्या की गयी है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


