Farmer Electrocuted in Kuraskanta Family Demands Compensation अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarmer Electrocuted in Kuraskanta Family Demands Compensation

अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत

कुर्साकांटा के हरिरा पंचायत में एक किसान राम बालक सिंह की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पत्नी और बच्चे बेहोश पिता को खेत में पाए और डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 27 March 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत

कुर्साकांटा। कुर्साकांटा प्रखंड स्थित हरिरा पंचायत के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 में बुधवार की रात्रि मकई पटवन के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ किसान की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा है जबकि गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। मृतक राम बालक सिंह खजूरबाड़ी गांव के भगवान लाल सिंह का बेटा था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राम बालक सिंह घर से उत्तर पश्चिम में बुधवार की रात्रि मकई का पटवन कर रहा था। इस दौरान बिजली के नंगी तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा। इससे वह खेत में बेसुध होकर गिर पड़ा। पत्नी शांति देवी जब खाना लेकर खेत में पहुंची और आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पत्नी घर आकर इसकी जानकारी अपने बेटे सहित परिजनों को दी। इसके बाद बेटे सहित परिजन जब खोजबीन करते हुए खेत पहुंचा तो देखा कि पिता बेहोश पड़ा हुआ है। इसके बाद उसे वहां से उठाकर एक निजी डॉक्टर के पास ले गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी सहित परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। राम बालक सिंह को दो बेटे व दो बेटियां है। सभी का शादी विवाह हो गया है। बड़ा बेटा उमेश सिंह घर में ही रहता है। जबकि छोटा बेटा इन दिनों बाहर में था। घटना की जानकारी मिलते ही वे घर के लिए निकल चुके हैं। इधर मुखिया जयकृष्ण सिंह, सरपंच मो अलिहसन व समिति सदस्य पूर्व उप प्रमुख मुन्ना विश्वास व पूर्व मुखिया वासुदेव सिंह ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग की है। कुर्साकांटा थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।