अररिया: मारपीट, छिनतई व जानलेवा हमला कर किया जख्मी, नौ पर प्राथमिकी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पलासी के बरहट निवासी मो नसीम ने गेहूं में पानी छोड़ने से मना करने पर नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 10 फरवरी को हुई इस घटना में नसीम का आरोप है कि विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। थाना अध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अररिया: मारपीट, छिनतई व जानलेवा हमला कर किया जख्मी, नौ पर प्राथमिकी

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के बरहट निवासी मो नसीम ने गेहूं में पानी छोड़ने से मना करने के विवाद में अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई करने के साथ-साथ जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस बावत मो नसीम ने गांव के नौ लोगों के विरुद्ध थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। नामजदों में मो सिद्दीक, सोहराब, तोहिद, जमशेद, मंजूर आदि शामिल हैं। घटना 10 फरवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का इलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में नसीम ने कहा कि बीते 10 फरवरी की सुबह मेरे गेहूं की फसल में पानी छोड़ने से मना करने पर इन नामजद लोगों ने अपशब्द का प्रयोग किया जाने लगा।

विरोध करने पर मारपीट व छिनतई के साथ-साथ जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।