भागलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं, करेंगे विकास : प्रदीप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जिला परिषद सभागार में जिप सदस्यों ने दी डीडीसी को विदाई पार्षदों ने कार्यकाल की

भागलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं, करेंगे विकास : प्रदीप

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद के सभागार में मंगलवार शाम उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को जिप सदस्यों ने विदाई दी। जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद गौरव राय ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि इनके समय में विकास कार्यों को गति मिली। जिला पार्षद गौरव राय ने कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव के नाते भागलपुर को देश के मानचित्र पर लाने का काम करने का प्रयास कीजिए। डीडीसी ने तमाम पार्षद और कर्मियों से सहयोग मिलने पर धन्यवाद दिया।

कहा, भागलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मेरी कोशिश होगी कि भागलपुर के पर्यटन का विकास हो। इस मौके पर जिला पार्षद सोनी कुमारी, शबाना आजमी, अरुण दास, धनंजय मंडल, रामानंद सुजीत, आशा जायसवाल, जयप्रकाश मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि क्रमशः विजय मंडल, चंदन भारद्वाज, मनोहर मंडल सहित डीआरडीए अधिकारी अमर झा और दुर्गा प्रसाद, एसीईओ गौतम पाठक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।