Bhagalpur News: भागलपुर : सेवानिवृत हुए पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: फोटो भी है भागलपुर। जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विदाई दी

Bhagalpur News: फोटो भी है भागलपुर। जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई। 30 सितंबर को सेवानिवृत हुए पुलिस वालों के लिए आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे और उन पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनके लंबे व समर्पित सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अन्य वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। सेवानिवृत हुए पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। एसएसपी ने कहा कि भागलपुर पुलिस सेवानिवृत हुए पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की इस सेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त करती है।


