अररिया: चौरी बरदबट्टा में सेवानिवृति शिक्षिका को दी गयी विदाई

Feb 17, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पलासी के मध्य विद्यालय चौरी बरदबट्टा में शिक्षिका उषा देवी की सेवा निवृति के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राजानंद मंडल ने कहा कि उषा कुमारी ने 19 वर्षों तक विद्यालय में सेवा दी। उन्हें बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिका इस मौके पर उपस्थित थे।

अररिया: चौरी बरदबट्टा  में सेवानिवृति शिक्षिका को दी गयी विदाई

पलासी (ए.सं)। प्रखंड के मध्य विद्यालय चौरी बरदबट्टा के प्रांगण में सोमवार को शिक्षिका उषा देवी के सेवा निवृति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिका ऊषा कुमारी को बुके व शाल देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजानंद मंडल ने कहा कि उषा कुमारी ने इस विद्यालय में 19 वर्षों तक सेवा दी है। वे एक कुशल शिक्षिका के रूप में जानी जाती थी। प्रधानाध्यापक राजानंद मंडल ने शिक्षिका के स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

इस अवसर पर निवास झा, प्रमोद मंडल, उमेश कुमार, रीना देवी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।