शिक्षक और प्रधान लिपिक को दी गई विदाई
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मध्य विद्यालय टड़वा में कार्यरत वरीय शिक्षक उपेन्द्र रजक के

प्रखंड के मध्य विद्यालय टड़वा में कार्यरत वरीय शिक्षक उपेन्द्र रजक के अवकाश ग्रहण करने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक विजय चंद भारती ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला परिषद कैलाश यादव, पूर्व मुखिया भरत मंडल, शिक्षक शशि कुमार सुमन, भरत कुमार आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक ओम प्रकाश पोद्दार को भी ट्रायसम भवन में विदाई दी गई। बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार एवं प्रखंड तथा अंचल कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


