Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarewell Ceremony for Retired Teacher at Kisanpur Middle School
मुंगेर: सहायक शिक्षक विश्वजीत कुमार अमर की सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

मुंगेर: सहायक शिक्षक विश्वजीत कुमार अमर की सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

संक्षेप:

खड़गपुर के किसनपुर मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक विश्वजीत कुमार अमर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने उनके योगदान की सराहना की और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।...

Sep 28, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय किसनपुर के सहायक शिक्षक सह पूर्व प्रखंड साधन सेवी विश्वजीत कुमार अमर की सेवानिवृत्त पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय राजगंज के प्रधानाध्यापक इसराफिल अली और अन्य शिक्षक विशेष रुप से मौजूद रहे। सहायक शिक्षक सह पूर्व साधनसेवी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मौजूद शिक्षकों ने उनके योगदान और सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, नरेश कुमार, राजन कुमार रंजन, अवधेश कुमार, संजय कुमार यादव, रणजीत कुमार, सिराज अली, प्रेम सखी, पूनम कुमारी, नेहा कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक और गणमान्य मौजूद थे।