अररिया: सत्तू दुकानदार ने पिकअप चालक का सिर घड़ से अलग किया
गुरुवार की सुबह फारबिसगंज में ठेला चालक ने कहासुनी के बाद पिकअप ड्राइवर अली हुसैन की हत्या कर दी। भीड़ ने आरोपी सत्तू विक्रेता रवि चौहान को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद शहर में तनाव बना हुआ है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

अररिया (फारबिसगंज) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के समीप कहासुनी के बाद आवेश में आकर सत्तू विक्रेता ठेला चालक ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। धड़ से सर अलग कर दिया। मृतक कार चालक 42 वर्षीय अली हुसैन जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना गांव का रहने वाला था।इधर आक्रोशित भीड़ ने एक घर में छुपे आरोपी सत्तू विक्रेता को पहले बाहर खींचकर निकाला। उसके बाद उसकी पीटपीट कर हत्या कर दी। मृतक सत्तू विक्रेता रवि चौहान (30 वर्ष) फारबिसगंज सुल्तान पोखर का रहने वाला था।
घटना के बाद से शहर की स्थिति तनावपूर्ण है। इधर घटना की सूचना मिलने ही एसपी जितेंद्र कुमार फारबिसगंज पहुंच पूरी जानकारी ली।भीड़ ने आरोपी ठेला चालक की पीटपीटकर की हत्या कीमृतक कार ड्राइवर अली हुसैन (42) जोगबनी के अमोना का रहने वाला था। भीड़ के हत्थे चढ़ा सत्तू विक्रेता मृतक रवि चौहान (30) फारबिसगंज सुल्तान पोखर का था रहने वाला। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास की घटना।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


